पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में जन सुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। 10वें राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर को 20,059 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा उम्मीदवार नीरज को 14,048 वोट प्राप्त हुए हैं। वहीं राजद की रेखा गुप्ता के खाते में 3,983 वोट आए हैं। इस राउंड के बाद प्रशांत किशोर की बढ़त बढ़कर 6,011 वोटों की हो गई है।
9वें राउंड तक भी जारी रहा PK का दबदबा
नौवें राउंड की मतगणना के बाद भी प्रशांत किशोर मजबूत स्थिति में बने हुए थे। इस दौरान उन्हें 17,856 वोट मिले, जबकि भाजपा उम्मीदवार नीरज को 12,584 वोट प्राप्त हुए। राजद की रेखा गुप्ता को 3,449 वोट मिले। नौवें राउंड के बाद प्रशांत किशोर करीब 5 हजार वोटों के अंतर से आगे चल रहे थे।
BJP और RJD कार्यालयों की बढ़ाई गई सुरक्षा
प्रशांत किशोर की लगातार बढ़त को देखते हुए भाजपा और राजद के प्रदेश कार्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। दोनों कार्यालयों के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रशासन मतगणना के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह सतर्क है।
आठवें राउंड तक भी PK आगे
आठवें राउंड की मतगणना के आंकड़ों में भी प्रशांत किशोर की बढ़त बरकरार रही। आठवें राउंड तक उन्हें 15,637 वोट मिले थे, जबकि भाजपा उम्मीदवार नीरज को 11,081 और राजद की रेखा गुप्ता को 2,991 वोट प्राप्त हुए थे। जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ रही है, बांकीपुर सीट का मुकाबला और दिलचस्प होता जा रहा है।

More Stories
E20 पेट्रोल पर विवाद गहराया, जयराम रमेश ने उठाई मैकेनिकों और वाहन मालिकों की चिंता
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की बढ़त बरकरार, BJP-RJD दोनों पर भारी
राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों से माफी मांगें प्रधानमंत्री