भोपाल| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आगामी 5 अगस्त से ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन 2026 का भव्य आगाज होने जा रहा है। चार दिनों तक चलने वाला यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 8 अगस्त को समाप्त होगा। इस आयोजन को लेकर पूरे भोपाल शहर में युद्धस्तर पर तैयारियां और सजावट का काम शुरू कर दिया गया है। शहर के प्रमुख मार्गों जैसे वीआईपी रोड से लेकर ऐतिहासिक भोज सेतु (बड़ा तालाब पुल) तक सड़कों और दीवारों पर आकर्षक रंगरोगन किया जा रहा है। इसके साथ ही, मध्य प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और धार्मिक विरासत की झलक पेश करती हुई सुंदर पेंटिंग्स भी बनाई जा रही हैं।
शहरभर में सजाए जा रहे हैं प्रमुख मार्ग और चौराहे
इन शानदार पेंटिंग्स और भित्ति चित्रों के माध्यम से मध्य प्रदेश की पारंपरिक कला और संस्कृति को बेहद खूबसूरती से उकेरा जा रहा है। एयरपोर्ट रोड से लेकर गांधीनगर, वीआईपी रोड, पॉलीटेक्निक चौराहा और ऐतिहासिक मिंटो हॉल तक सड़कों के डिवाइडर और दीवारों पर पेंटिंग व रंगरोगन का कार्य तेजी से जारी है। उल्लेखनीय है कि इस प्रतिष्ठित ब्रिक्स सम्मेलन में दुनिया भर के कई देशों के दिग्गज प्रतिनिधि और मंत्री हिस्सा लेने आ रहे हैं, जिनके आगमन को लेकर शहर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है।
ब्रिक्स सम्मेलन में इन देशों के मेहमान करेंगे शिरकत
मध्य प्रदेश की धरती पर आयोजित हो रहा यह ब्रिक्स सम्मेलन 'सर्वे भवन्तु सुखिन:' की प्राचीन भारतीय भावना और वसुधैव कुटुंबकम के संदेश पर आधारित है। इस आयोजन में इंडोनेशिया, ब्राजील, इथियोपिया, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), क्यूबा, थाईलैंड, दक्षिण अफ्रीका और बेलारूस जैसे देशों के संस्कृति मंत्री और वरिष्ठ प्रतिनिधि विशेष रूप से शामिल होने आ रहे हैं।
सम्मेलन में शामिल होने वाले प्रमुख विदेशी प्रतिनिधियों का विवरण इस प्रकार है:
-
ब्राजील: संस्कृति मंत्रालय एवं राष्ट्रीय ऐतिहासिक कलात्मक विरासत संस्थान के अध्यक्ष डेवेसन अल्वेस गुस्माओ, लुकास गोडॉय विलेला और अंतरराष्ट्रीय मामलों के महासमन्वयक विनीसियस गुर्टलर।
-
दक्षिण अफ्रीका: खेल, कला और संस्कृति मंत्री क्लेओन नूह, बहुपक्षीय एवं संसाधन अधिकारी चार्ल्स सिलियर्स, मंत्रालय की विशेष सलाहकार नोन्त्सिकेलेलो पुले, चीफ ऑफ स्टाफ शोना बुहर, मंत्री गेयटन मैकहेंजी और मार्डिसोंटोरी शेख सलेम बिन खालिद अल कासिमी।
-
अन्य देश: क्यूबा के हेड ऑफ डेलीगेशन जुआन कार्लोस मार्सैन एगुइलेरा, क्यूबा गणराज्य दूतावास के प्रो. मैकी डियाज, इथियोपिया के तकनीकी नीति विश्लेषक, इंडोनेशिया के संस्कृति मंत्री फदली जोन, थाईलैंड की सांस्कृतिक सहयोग निदेशक एंडाह टी.डी. रेटनोअस्तुति, थाईलैंड के संस्कृति मंत्रालय के स्थायी सचिव खाजोन तथा बेलारूस गणराज्य के दूतावास के प्रथम सचिव यूहेनी उलासक्की भी इस महाकुंभ में शिरकत करेंगे।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखेगी वैश्विक कला की अनूठी छटा
इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान ब्रिक्स देशों से आए हुए प्रतिष्ठित कलाकार समूह अपनी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लेंगे। कार्यक्रमों के मुख्य आकर्षण इस प्रकार रहेंगे:
-
रूस: 6 कलाकारों का नेशनल एकेडमिक फोक इंस्ट्रूमेंट आर्केस्ट्रा दल पारंपरिक रशियन फोक म्यूजिक की प्रस्तुतियां देगा।
-
मिस्र (इजिप्ट): 8 सदस्यों का नेशनल फोक ट्रूप दल अपनी लोक कला का प्रदर्शन करेगा।
-
इंडोनेशिया: 5 कलाकारों का समूह विशेष गायन और शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत करेगा।
-
दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील: दक्षिण अफ्रीका से 3 और ब्राजील से 5 कलाकार अपने देश के विशिष्ट कल्चर, मार्शल आर्ट, पारंपरिक संगीत और लोकनृत्यों से समां बांधेंगे।

More Stories
घोघरा जलप्रपात बना हादसे का गवाह, फ्रेंडशिप डे पर छात्र की डूबने से मौत
आस्था की मिसाल: 70 दिन की कांवड़ यात्रा पर निकली महिला, हर कदम पर मिल रहा सम्मान
पटवारियों के आंदोलन से बढ़ेगी परेशानी, प्रदेश की कई डिजिटल सेवाओं पर पड़ेगा असर