मुंबई
सलमान खान ने अपने पुराने शो ‘दस का दम’ में करिश्मा कपूर और करीना कपूर से जुड़ा एक खुलासा किया था। एक बार उनके शो में करिश्मा और करीना दोनों बहनें आई थीं। उन्होंने बताया कि करीना कपूर ने बाथरुम में सलमान खान का पोस्टर लगाया था। लेकिन बाद में उन्होंने खुद सलमान का पोस्टर फाड़ दिया। एक फिल्म की शूटिंग के दौरान ये बात करिश्मा ने सलमान को बताई थी।
सलमान ने शो में कहा- मैं आपको करीना की गद्दारी का एक किस्सा सुनाता हूं। इनकी बहन ने मुझे बताया था कि करीना ने बाथरुम में मेरा पोस्टर लगाया हुआ है। ये बात सुनकर मैं खुश हो गया था। लेकिन इस बात के लगभग 3 महीने बाद मुझे पता चला कि करीना ने मेरा पोस्टर हटाया नहीं बल्कि अपने हाथों से फाड़कर फेंक दिया। क्योंकि उस वक्त राहुत रॉय की फिल्म 'आशिकी' रिलीज हुई थी।
उन्होंने मेरा पोस्टर फाड़कर राहुल का पोस्टर लगा दिया था। बता दें कि सलमान खान ने करिश्मा कपूर और करीना कपूर दोनों ही बहनों के साथ कई फिल्मों में काम किया है। सलमान खान और करिश्मा कपूर ने 'अंदाज अपना अपना', 'दुल्हन हम ले जाएंगे', 'कहीं प्यार ना हो जाए', 'जागृति' जैसी फिल्मों में एकसाथ काम किया है। वहीं, सलमान खान ने करीना कपूर के साथ 'बॉडीगार्ड', 'बजरंगी भाईजान' और 'मैं और मिसेज खन्ना' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।

More Stories
रणबीर की ‘रामायण’ के लिए दर्शकों में जबरदस्त क्रेज, सबसे महंगी टिकट की कीमत जानकर होंगे हैरान
हर्षवर्धन राणे की नई फिल्म को लेकर चर्चा तेज, ‘पुलिस कंपनी’ में दिखेगी अंडरवर्ल्ड की दुनिया
दलेर मेहंदी विवाद पर आमने-सामने आए अलग-अलग विचार, अनुपम खेर और सोना महापात्रा की राय चर्चा में