मोतिहारी,। अरेराज-मोतिहारी रोड पर गायघाट के पास ट्रैक्टर और स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल एक युवक को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। मृतकों की पहचान सेवराहा निवासी मनु कुमार और शुभम के रूप में हुई है। मनु कुमार चड़रहिया के पूर्व मुखिया मुरारी सिंह के पुत्र थे और सेवराहा में ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) चलाते थे। वहीं, शुभम अजय सिंह के पुत्र बताए गए हैं। हादसे में घायल आदित्य सिंह मानिकपुर-हसुआहा निवासी विजय सिंह के पुत्र हैं। दूसरे घायल की पहचान की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। हरसिद्धि पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। हादसे की खबर से सेवराहा गांव में शोक की लहर है और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। ट्रैक्टर और स्कॉर्पियो के बीच टक्कर किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाया जा रहा है।

More Stories
7वें पीरियड में पानी पीने निकली फिर जली हालत में मिली
तमन्ना किन्नर का करवाचौथ पर खास तोहफा, सुहागिनों को भेंट करेंगी 11 हजार साड़ियां
नेहरू पार्क में बनेगा भव्य ट्यूलिप गार्डन सालभर खिले रहेंगे फूल और होंगी मनोरंजक गतिविधियां