नई दिल्ली। राजधानी के सरकारी स्कूलों में बच्चों को इडली-सांभर परोसने की योजना अब तक लागू नहीं हो सकी है। शिक्षा निदेशालय की ओर से अगस्त में मिड-डे मील के साप्ताहिक मेन्यू में बदलाव कर इडली-सांभर शामिल किया गया था। इसे 24 अगस्त तक शुरू करने का निर्देश दिया गया था, लेकिन रसोई में जरूरी उपकरणों और अन्य व्यवस्थाओं की कमी के चलते स्कूलों में अब भी पुराना मेन्यू ही चल रहा है। स्कूल प्रतिनिधियों के मुताबिक, इडली बनाने के लिए विशेष उपकरणों की जरूरत है, जो कई स्कूलों की रसोई में उपलब्ध नहीं हैं। सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्यों के संगठन के एक सदस्य ने बताया कि जब तक जरूरी उपकरण और अन्य व्यवस्थाएं नहीं होंगी, तब तक नियमित भोजन में इडली-सांभर परोसना मुश्किल है।

More Stories
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, विशेष शाखा के 109 पदाधिकारियों और कर्मियों का तबादला
रावण के साथ जलेगा 30 फीट का कॉकरोच रामलीला कमेटी का बड़ा फैसला
चंडीगढ़ के स्कूलों को मिली धमकी, पंजाब बंद के बीच सुरक्षा बढ़ाई गई