नई दिल्ली। राहुल गांधी के 'पितृसत्ता' से जुड़े बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कांग्रेस नेता पर तीखा पलटवार किया है। बीजेपी के पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी पर महिला विरोधी सोच रखने और दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। पुणे में आयोजित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में राहुल गांधी ने देश से पितृसत्तात्मक सोच को खत्म करने का आह्वान किया था। इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पूनावाला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियों के दौरान राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं ने खुद महिला विरोधी सोच का समर्थन किया था।
बीजेपी ने गिनाए पुराने मुद्दे
बीजेपी ने महिलाओं के अधिकारों के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए कई पुराने मामलों का जिक्र किया। पार्टी का आरोप है कि कांग्रेस ने संसद में महिला आरक्षण विधेयक और तीन तलाक विरोधी कानून का विरोध किया था। इसके अलावा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री की दिवंगत माताजी को लेकर की गई टिप्पणियों का हवाला देते हुए बीजेपी ने कांग्रेस के रुख को कटघरे में खड़ा किया।
'राहुल नहीं बन सकते प्रधानमंत्री'
शहजाद पूनावाला ने अपने बयान में यह भी कहा कि भले ही वे वर्तमान में किसी पार्टी पद पर न हों, लेकिन वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थक बने रहेंगे। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी कभी देश के प्रधानमंत्री नहीं बन सकते।

More Stories
आरक्षण खत्म करने की मांग पर सख्त बयान, बोले- विरोधियों पर दर्ज हो राजद्रोह का केस
संस्कृत श्लोक के जरिए पीएम मोदी ने दिया जीवन मंत्र, करुणा-संतोष पर जोर
अंतरिक्ष क्षेत्र में बढ़ेगा निजी दखल, ISRO को लेकर कांग्रेस ने जताई चिंता