मुंबई,
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म सिकंदर के एक्शन सीक्वेंस खुद करेंगे। सलमन खान ने इस साल ईद के अवसर पर अपनी नई एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'सिकंदर' अनाउंस की थी। इस फिल्म में सलमान के साथ रश्मिका मंदाना नजर आयेंगी।सलमान खान फिल्म सिकंदर की तैयारी में जुट गये हैं। एक बार फिर एक्शन दिखाने के लिए उन्होंने कड़ी तैयारी की है।'सिकंदर' की शूटिंग की तैयारी शुरू हो गई है। प्री-प्रोडक्शन का काम पिछले हफ्ते शुरू हो गया है।'सिकंदर' के पहले शेड्यूल की शूटिंग मुंबई में शुरू होने जा रही है।
सलमान खान एक्शन सीक्वेंस करने के लिए जमकर एक्सरसाइज कर रहे हैं। वह खुद से ही एक्शन करना चाहते हैं और इसी चीज को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अपना वर्किंग रूटीन भी बदल दिया है। जून के शुरुआत में सलमान और रश्मिका मंदाना स्क्रिप्ट रीडिंग का सिलसिला शुरू करेंगे। पहले शेड्यूल की शूटिंग मुंबई में होगी। इसके बाद हैदराबाद में। कुछ सीक्वेंस विदेश में भी शूट हो सकते हैं। फिल्म 'सिकंदर' का प्रोडक्शन साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं।'सिकंदर' अगले साल ईद 2025 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

More Stories
ऋतिक ने आनंद कुमार की तारीफ की
मुझे जान ना कहो मेरी जान का परचम अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में लहरा
अभिनेत्री रसिका दुग्गल ने बच्चों के लिए अर्थपूर्ण फिल्में बनाने की अपील की