लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में अपनी संभावित भागीदारी को लेकर इन दिनों सुर्खियों में चल रहे रैपर शेंटी शर्मा एक बार फिर गंभीर वजह से चर्चा का विषय बन गए हैं। शेंटी ने दावा किया है कि उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उनका कहना है कि उन्होंने देश में आरक्षण व्यवस्था में सुधार और निष्पक्ष चर्चा की मांग की है, जिसके चलते उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया है कि यदि उन्हें सच बोलने की कोई भी कीमत चुकानी पड़े, तो वे इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं।
सोशल मीडिया पर साझा किया पोस्ट
रैपर शेंटी शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्ट साझा करते हुए अपने ऊपर मंडरा रहे खतरों का जिक्र किया है। उन्होंने लिखा, 'मुझे जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, केवल इसलिए कि मैं आरक्षण में सुधार की बात कर रहा हूं और ऐसे सवाल उठा रहा हूं जिन्हें लोग सुनना पसंद नहीं करते। मैं किसी भी छात्र या किसी विशेष समुदाय के खिलाफ नहीं हूं, बल्कि मैं सिर्फ आरक्षण व्यवस्था पर एक निष्पक्ष और ईमानदार बहस की मांग कर रहा हूं।'
शेंटी ने आगे लिखा कि वे 'कॉकरोच जनता पार्टी' और उसके संस्थापकों के पीछे छिपी सच्चाई पर खुलकर बात करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह की धमकियां उन्हें कभी चुप नहीं करा सकतीं और वे सच का साथ देने के मार्ग पर अडिग रहेंगे।
क्या है शेंटी शर्मा का अभियान?
रैपर और सिंगर शेंटी शर्मा ने हाल ही में 'आरक्षण हटाओ अगस्त क्रांति' नामक एक नया जन-जागरूकता अभियान शुरू किया है। मीडिया से बातचीत के दौरान अपने इस अभियान के बारे में विस्तार से बताते हुए उन्होंने कहा था कि आर्थिक रूप से कमजोर और पिछड़े लोगों को उनकी जातिगत पहचान से ऊपर उठकर सहायता प्रदान की जानी चाहिए। इसके अलावा, उनका मानना है कि प्रतियोगी परीक्षाओं और शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश के लिए सभी उम्मीदवारों के वास्ते एक समान और पारदर्शी मानक होने चाहिए।

More Stories
टाइगर के करीब जाना पड़ा भारी, घायल ब्लॉगर उमेश चौहान के परिवार ने मांगी आर्थिक मदद
‘रामायण’ के कार्यक्रम में रणबीर कपूर की हरकत ने जमाया रंग, साई पल्लवी भी नहीं रोक पाईं हंसी
टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद जैकी श्रॉफ की पहली झलक, मुख्यमंत्री फडणवीस भी कार्यक्रम में शामिल