भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रवींद्र भवन में बुधवार 21 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा विभाग के अनुकंपा नियुक्ति आदेश वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव नवनियुक्त कर्मचारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ भी करेंगे। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे होगा।
आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय अभिषेक सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों के 655 सहायक ग्रेड- तीन, 26 प्राथमिक शिक्षक और 257 पात्र भृत्यों को अनुकंपा नियुक्ति आदेश प्रदान किए जाएंगे। प्रदेश सरकार की यह संवेदनशील पहल पात्र परिवारों को शासकीय सेवा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

More Stories
धर्म और न्याय की स्थापना का पर्व है विजयादशमी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को अर्पित करेंगे श्रद्धांजलि
शस्त्र-पूजन भारतीय संस्कृति, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव