रायपुर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नालंदा परिसर में सोमवार को छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व श्री अटल बिहारी वाजपेयी की छत्तीसगढ़ से जुड़ी सुंदर स्मृतियों को संजोती हुई तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित होते छत्तीसगढ़ में केंद्र सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं की झलकी दिखाई जाएगी।
प्रदर्शनी का आयोजन जनसंपर्क विभाग द्वारा किया जा रहा है। इसमें अटल जी के कार्यकाल की उल्लेखनीय उपलब्धियों तथा छत्तीसगढ़ से जुड़े उनके प्रवास के दुर्लभ छायाचित्रों को दिखाया जाएगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के अनेक इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट छत्तीसगढ़ में आरंभ हुए हैं जिनसे छत्तीसगढ़ विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रदर्शनी में इनका अवलोकन भी किया जा सकेगा। साथ ही प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा आरंभ की गई जनकल्याणकारी योजनाओं को भी प्रदर्शित किया गया है जिनका लाभ उठाकर छत्तीसगढ़ समृद्धि की ओर बढ़ रहा है।प्रदर्शनी सातों दिन आम जनता के अवलोकन के लिए खुली रहेगी।

More Stories
बिना परीक्षा नंबर मिलने पर शिक्षक बोले- ‘फर्क नहीं पड़ता’, शिक्षा व्यवस्था पर बहस तेज
छत्तीसगढ़ पुलिस में फेरबदल से मची हलचल, 33 अधिकारियों के बदले गए पदस्थापना स्थल
आज रायपुर पहुंचेगा डोमनलाल का पार्थिव शरीर, अंतिम दर्शन के बाद पैतृक गांव में होगा संस्कार