मुंबई,
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद की आने वाली फिल्म फतेह में नसीरउद्दीन साह की एंट्री हो गयी है। सोनू सूद काफी दिनों से फिल्म फतेह को लेकर चर्चा में बने हुये हैं। फिल्म फतेह में नसीरुद्दीन शाह की एंट्री हो गई है। सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है, साथ ही उन्होंने नसीरुद्दीन के साथ काम करने को लेकर अपनी राय रखी हैं।
इस पोस्ट के कैप्शन में सोनू सूद ने लिखा, नसीर सर आपका तहे दिल से स्वागत है। जिस शख्स की पूरी जिंदगी मैंने सिर्फ और सिर्फ तारीफ की है, उसका निर्देशन करना मेरे लिए बेहद खास रहा। आपको फतेह पर काफी गर्व होगा सर। फिल्म फतेह में सोनू सूद के साथ जैकनील फर्नांडीस अहम रोल में नजर आने वाली हैं।

More Stories
‘विडोज बे’ ने लूटी महफिल, एमी अवॉर्ड्स में 8 ट्रॉफियां अपने नाम; ‘द पिट’ भी चमका
फैन ने पहनी खास टी-शर्ट, दिलजीत ने स्टेज से दिया ऐसा रिएक्शन कि वीडियो हुआ वायरल
25 साल की उम्र वाला दौर गया! सैफ अली खान ने बताया अब किस तरह की फिल्में हैं पसंद