दिग्गज अभिनेता मोहनलाल की बहुप्रतीक्षित नई फिल्म, जिसे अब तक अस्थायी रूप से 'L367' कहा जा रहा था, के आधिकारिक नाम की घोषणा कर दी गई है। शनिवार को अभिनेता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस प्रोजेक्ट का पहला पोस्टर जारी कर फिल्म के नाम पर से पर्दा उठाया। इस फिल्म का नाम 'ऑपरेशन गंगा' रखा गया है, जिसकी घोषणा होते ही सिनेमा प्रेमियों के बीच उत्साह बढ़ गया है।
मोहनलाल ने साझा किया पहला आधिकारिक पोस्टर
अभिनेता मोहनलाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फिल्म का पहला लुक पोस्टर फैंस के साथ साझा किया। पोस्टर जारी होने के साथ ही फिल्म की औपचारिक घोषणा भी हो गई है। यह फिल्म भारत द्वारा संचालित एक बड़े और ऐतिहासिक बचाव अभियान पर आधारित होगी, जिसे सिनेमाई पर्दे पर बेहद भव्य स्तर पर पेश करने की तैयारी है।
मजबूत स्टारकास्ट और अंतरराष्ट्रीय क्रू
विष्णु मोहन के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में मोहनलाल के साथ बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अर्जुन रामपाल, आदिल हुसैन और अभिनेत्री भाग्यश्री भोरसे प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस पैन-इंडिया फिल्म का निर्माण गोकुलम गोपालन अपने बैनर 'श्री गोकुलम मूवीज' के तहत कर रहे हैं। इस बड़े प्रोजेक्ट में मलयालम फिल्म उद्योग के अलावा बॉलीवुड और अंतरराष्ट्रीय स्तर के तकनीकी विशेषज्ञ शामिल हैं।
यूक्रेन रेस्क्यू मिशन की पृष्ठभूमि पर आधारित कहानी
शनिवार को सामने आए पोस्टर में किसी अभिनेता का चेहरा नहीं दिखाया गया है, बल्कि घने बादलों के बीच हाथ में ढाल और तलवार लिए एक विशाल प्रतिमा तथा पास से गुजरता फाइटर जेट दिखाई दे रहा है। यह दृश्य सेना और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को दर्शाता है। फिल्म का कथानक रूस-यूक्रेन संघर्ष के दौरान यूक्रेन में फंसे हजारों भारतीय छात्रों और नागरिकों को सुरक्षित स्वदेश वापस लाने के लिए चलाए गए 'ऑपरेशन गंगा' अभियान पर केंद्रित है।

More Stories
कालीन भैया का नया दुश्मन बिरजू लोहार कौन? मोहित मलिक ने निभाया भौकाली किरदार
अमिताभ बच्चन को भगवान क्यों मानते हैं प्रियदर्शन? ‘कसौटी’ का वो किस्सा आज भी याद है
कम बजट, धीमी शुरुआत और फिर बंपर कमाई, ‘हनुमान अंश’ ने चौंकाया