कवर्धा.
कवर्धा कोतवाली थाना क्षेत्र के लालपुर कला गांव में एक अधेड़ व्यक्ति की शव मिलने से सनसनी फैल गई। व्यक्ति की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। सिटी कोतवाली से मिली जानकारी अनुसार, मृतक का नाम साधराम यादव (50) है, जो गोशाला में चरवाहा का काम करता था।
रविवार की सुबह लालपुर कला के नर्सरी के पास खून से लथपथ लाश मिली है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। वहीं, मौके पर डॉग स्क्वायड की टीम भी पहुंची है। परिजनो का रो- रोकर बुरा हाल है। आपसी रंजीश के चलते हत्या की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू हो गई है।

More Stories
PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार पर पोस्ट से मचा बवाल, अमित जोगी पर कानूनी कार्रवाई
छत्तीसगढ़ की 36 हस्तियों को मिला राज्य का सर्वोच्च सम्मान, समारोह में हुआ सम्मान
सट्टा ऐप के मास्टरमाइंड की आज कोर्ट में पेशी, कई अहम सवालों के मिल सकते हैं जवाब