हैदराबाद। तेलंगाना स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (TGSRTC) की एक महिला कंडक्टर गुंडला प्रवलिका की बुधवार को हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। 10 दिन पहले ड्यूटी पर तैनात रहने के दौरान एक महिला यात्री ने उन्हें चलती बस से नीचे धक्का दे दिया था।
10 दिनों तक अस्पताल में चला इलाज
दुर्घटना के तुरंत बाद गंभीर रूप से घायल प्रवलिका को इलाज के लिए हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 10 दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद आखिरकार बुधवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। इस दुखद घटना के बाद परिवहन निगम के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश और शोक की लहर व्याप्त है। पुलिस ने मामले दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

More Stories
देश में मेट्रो नेटवर्क का विस्तार, रोजाना 1 करोड़ यात्री कर रहे सफर
रिश्तों में मिठास बनाए रखने के गुर सिखाएगा गोवा कॉलेज, 15 दिन का कोर्स
क्या डॉक्टरों के लिए ग्रामीण सेवा अनिवार्य होगी? सुप्रीम कोर्ट ने NMC से मांगी जांच