बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और दिशा पटानी का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बातचीत के दौरान अक्षय ने दिशा पटानी के जलेबी-रबड़ी से जुड़े एक फूड कन्फेशन का खुलकर खुलासा कर दिया, जिसके बाद दोनों के बीच हुई नोकझोंक और दिशा का रिएक्शन यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है।
अक्षय ने की दिशा की मस्तीभरी पोल-पट्टी
वायरल क्लिप में अक्षय कुमार और दिशा पटानी के बीच हल्की-फुल्की और हंसाने वाली बातचीत देखने को मिलती है। इसी दौरान अक्षय ने दिशा के जलेबी और रबड़ी खाने से जुड़े राज का जिक्र कर दिया। अक्षय के इस खुलासे के बाद वहां का माहौल और भी मजेदार हो गया, जिस पर दिशा भी मुस्कुराते हुए रिएक्ट करती नजर आईं। दोनों के बीच की इस मस्ती ने फैंस का दिल जीत लिया है।
सोशल मीडिया पर छाई अक्षय-दिशा की कैमिस्ट्री
यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
-
एक यूजर ने दिशा की तारीफ करते हुए लिखा, “दिशा पटानी कितनी क्यूट हैं यार।”
-
वहीं दूसरे यूजर ने अक्षय और दिशा की मस्ती पर रिएक्शन देते हुए लिखा, “वाह, ये लोग भी इतनी मस्ती करते हैं क्या?”
वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोगों ने दिशा के क्यूट रिएक्शन और अक्षय के मजाकिया अंदाज की जमकर सराहना की है। यह क्लिप वर्तमान में इंटरनेट पर तेजी से शेयर की जा रही है और फैंस को दोनों की यह हल्की-फुल्की केमिस्ट्री बेहद पसंद आ रही है।

More Stories
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ देख भड़के दर्शक, बोले- ‘मुसलमान बने तो नमाज क्यों नहीं पढ़ी?’
‘सवाल पूछो तो नक्सली…’ PM मोदी पर प्रकाश राज का तीखा हमला, बोले- अंधभक्त मत बनो
रणबीर और राहा संग वेकेशन की यादों में खोईं आलिया, फैंस को पसंद आया फैमिली अंदाज