भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल दक्षिण-पश्चिम विधानसभा के पूर्व विधायक और वरिष्ठ भाजपा नेता श्री सुरेन्द्रनाथ सिंह के निधन पर दु:ख व्यक्त करते हुए कहा है कि शोक की इस घड़ी में सबकी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्व. सुरेन्द्रनाथ सिंह ने अपना सम्पूर्ण जीवन कमजोर वर्ग के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया, श्री सिंह ने अपने व्यवहार, स्नेह एवं आत्मीयता से सम्मान प्राप्त किया और कार्यकर्ताओं के बीच अलग छवि बनाई। आमजन के बीच वे "मम्मा" के नाम से लोकप्रिय थे। उनके निधन से संगठन सहित भोपालवासियों को अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजन को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

More Stories
रीवा सांसद के बेटे का दर्द छलका, बोले- ‘घर से निकाल दिया गया, कोई सुनने वाला नहीं’
डायल-112 के WhatsApp पर CM मोहन यादव को धमकी, क्राइम ब्रांच ने मुंबई से आरोपी पकड़ा
डीजे की तेज आवाज के बीच गणेश दर्शन, बैतूल में छात्रा की अचानक मौत से मचा हड़कंप