जयपुर । राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने कहा है कि सवाई माधोपुर जिले के बामनवास में प्रधान शशिकला मीणा द्वारा चुनावी आमसभा में भाजपा विधायक जितेंद्र गोठवाल, भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र मीणा और खंडार प्रधान नरेंद्र चौधरी की मौजूदगी में जनता को यह धमकी देना कि भाजपा के पक्ष में मतदान नहीं किया तो थाने के चक्कर काटोगे लोकतंत्र नहीं, बल्कि सत्ता के संरक्षण में खुली राजनीतिक गुंडागर्दी है।
जूली ने कहा कि सत्ता के नशे में चूर भाजपा नेताओं ने लोकतंत्र को अपनी जागीर और सरकारी तंत्र को पार्टी का हथियार समझ लिया है और चुनाव आयोग भाजपा की कठपुतली बनकर मूकदर्शक बना हुआ है। उन्होंने सीएम भजन लाल को इंगित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी, यह केवल अहंकार नहीं है, यह भाजपा को नगर निकाय चुनाव में सामने दिखाई दे रही करारी हार की बौखलाहट है। जूली ने कहा कि याद रखिए, जिन थानों का डर दिखाकर आप वोट मांग रहे हैं, वही जनता अपने वोट की ताकत से आपकी अहंकारी सत्ता को सिंहासन से उतारेगी। राजस्थान की जनता डरने वाली नहीं है। इस चुनाव में भाजपा की धमकियों, तानाशाही और सत्ता के दुरुपयोग का हिसाब भी होगा और वह भी ब्याज सहित।

More Stories
620 करोड़ के चंदे पर सियासी संग्राम, वीआईपी ने एजेपी से मांगा हिसाब; भाजपा की चुप्पी पर भी उठाए सवाल
नेपाल जैसा भारत में भी ग्लेशियल झीलों से विनाश का खतरा: एनडीएमए
35.80 लाख के लोन का फर्जीवाड़े का खुला राज, दो पर मुकदमा