इंदौर
भाजपा नेता मोनू कल्याणे हत्याकांड के आरोपित अर्जुन का मकान तोड़ दिया गया। निगम ने उषा फाटक क्षेत्र में बने मकान पर भारी पुलिस बल की उपस्थिति में कार्रवाई की। इससे पहले सोमवार को पुलिस ने आरोपित अर्जुन पथरोड़ और पीयूष पथरोड़ को भोपाल में आईएसबीटी से गिरफ्तार कर लिया था। दोनों भाजपा नेता मोनू कल्याणे की गोली मारकर हत्या करने के बाद दोपहिया से सुबह साढ़े पांच बजे भोपाल पहुंच गए थे।
आरोपितों के पास से दोपहिया और पिस्टल बरामद की गई है। अर्जुन ने करीब दो माह पहले खरगोन के किसी व्यक्ति से 22 हजार रुपये में पिस्टल खरीदी थी। पुलिस अब पिस्टल बेचने वाले की भी तलाश में है। पूछताछ में दोनों आरोपितों ने बताया कि मोनू आए दिन अपमानित करता रहता था, इसलिए हत्या कर दी।

More Stories
श्री विश्वकर्मा महापंचायत संगठन की प्रदेश स्तरीय बैठक 30 को बैठक में होंगे कई महत्वपूर्ण निर्णय
इंदौर में ‘स्वच्छ इंदौर, स्वस्थ इंदौर महाअभियान 2.0’ की शुरुआत
VIT भोपाल में टाइफाइड का कहर, 40+ छात्र संक्रमित