पुरी, ओडिशा के पुरी में सालाना जगन्नाथ यात्रा का शनिवार को दूसरा दिन था। शनिवार सुबह 10 बजे फिर रथयात्रा शुरू हुई। भक्तों ने तीनों रथों को खींचना शुरू किया। सुबह 11.20 बजे भगवान बलभद्र का रथ तालध्वज और दोपहर 12.20 बजे देवी सुभद्रा का दर्पदलन रथ और इनके बाद भगवान जगन्नाथ का नंदीघोष रथ 1.11 बजे गुंडिचा मंदिर पहुंच गया।
बता दें गुंडिचा मंदिर में भगवान 9 दिन ठहरेंगे। पुरी में शनिवार सुबह से हल्की बारिश जारी रही। इससे मौसम अच्छा हो गया है। शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार को भीड़ 10-20 फीसदी कम रही, लेकिन शनिवार को भी कई लोग बीमार हो गए।

More Stories
चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT ने गोविंददेव गिरि से जुड़ी जानकारी जुटाई
बारिश भी नहीं रोक सकी आस्था, रथ यात्रा में ओडिसी नृत्य ने बांधा समां
देशभर में रथ यात्रा की धूम, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ रथों पर सवार हुए महाप्रभु