मुंबई,
बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा योद्धा के बाद एक बार फिर एक्शन फिल्म में काम करते नजर आ सकते हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा हाल ही में थ्रिलर फिल्म योद्धा में नजर आये थे। सिद्धार्थ जल्द ही एक और एक्शन फिल्म में दिखाई देने वाले हैं। बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ ने एक्शन फिल्म के लिये निर्माता मुराद खेतानी के साथ हाथ मिलाया है। इस फिल्म का निर्देशन बलविंदर सिंह जंजुआ करेंगे।
सिद्धार्थ मल्होत्रा की इस फिल्म का टाइटल अभी नहीं रखा गया है। वहीं, मुराद खेतानी सिने 1 स्टूडियो के साथ अपने मूवी टनल प्रोडक्शंस के तहत इसका निर्माण करने वाले हैं। यह एक एक्शन, रोमांस और ड्रामा से भरपूर फिल्म होने वाली है।फिल्म का काम इस समय प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है। इसके बाद सितंबर के आसपास उत्तराखंड में इसकी शूटिंग शुरू हो सकती है।

More Stories
ऑरा इंडिया टूर से पहले दिलजीत दोसांझ का खास अंदाज, ताजमहल के दीदार का वीडियो वायरल
शाहरुख खान का डेंजरस लुक वायरल, किंग में खूंखार अंदाज के साथ रोमांस का तड़का
कॉफी विद करण 9 के नाम पर गलत जानकारी का आरोप, विजय-रश्मिका की टीम पहुंची पुलिस के पास