मुंबई,
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर का कहना है कि वह खूबसूरती को बहुत ही स्वाभाविक तरीके से देखती है,जैसे-जैसे वक्त के साथ उनमे बदलाव आ रहे है, उसे वह अपना रही है।करीना कपूर बढ़ती उम्र के साथ खुद को अपनाने में यकीन करती हैं।
करीना कपूर ने बताया, खूबसूरती देखने वालों की नजरों में होती है। हर किसी का इसको देखने का एक नजरिया होता है।मैं खूबसूरती को बहुत ही स्वाभाविक तरीके से देखती हूं। जैसे-जैसे वक्त के साथ मुझमें बदलाव आ रहा है, उसे मैं अपना रही हूं। मैंने हमेशा खुद से प्यार किया है, खुद को उम्र के हर पड़ाव पर अपनाया है। आज भी कर रही हूं। जैसे-जैसे मेरी उम्र बढ़ रही है, मैं और खूबसूरत महसूस कर रही हूं।
करीना ने कहा,मेरा ज्यादा समय अपने परिवार और बच्चों के साथ बीतता है। वही हैं, जो मुझे सबसे ज्यादा सुकून पहुंचाते हैं।

More Stories
ऑरा इंडिया टूर से पहले दिलजीत दोसांझ का खास अंदाज, ताजमहल के दीदार का वीडियो वायरल
शाहरुख खान का डेंजरस लुक वायरल, किंग में खूंखार अंदाज के साथ रोमांस का तड़का
कॉफी विद करण 9 के नाम पर गलत जानकारी का आरोप, विजय-रश्मिका की टीम पहुंची पुलिस के पास