मुंबई,
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान ने अपनी आने वाली फिल्म सिकंदर के लिये फाइट सीन्स की रिहर्सल शुरू कर दी है। सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म सिकंदर को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। सलमन खान ने इस साल ईद के अवसर पर अपनी नई एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'सिकंदर' अनाउंस की थी। इस फिल्म में सलमान के साथ रश्मिका मंदाना नजर आयेंगी।
सलमान खान फिल्म सिकंदर की तैयारी में जुट गये हैं। एक बार फिर एक्शन दिखाने के लिए उन्होंने कड़ी तैयारी की है।सलमान इस फिल्म में कई एक्शन सीन्स खुद करने वाले हैं। उन्होंने इसके लिये रिहर्सल भी शुरू कर दी है। साथ ही अपने रूटीन में बदलाव भी किया है।इस समय वह सुडौल बॉडी पाने के लिए जमकर वर्कआउट कर रहे हैं।फिल्म निर्देशक एआर मुरुगादास कर रहे हैं। फिल्म 'सिकंदर' का प्रोडक्शन साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं।'सिकंदर' अगले साल ईद 2025 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

More Stories
ऑरा इंडिया टूर से पहले दिलजीत दोसांझ का खास अंदाज, ताजमहल के दीदार का वीडियो वायरल
शाहरुख खान का डेंजरस लुक वायरल, किंग में खूंखार अंदाज के साथ रोमांस का तड़का
कॉफी विद करण 9 के नाम पर गलत जानकारी का आरोप, विजय-रश्मिका की टीम पहुंची पुलिस के पास