इंदौर
हर साल माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। यह पर्व देवी सरस्वती को समर्पित है। माना जाता है कि इस दिन माता सरस्वती का जन्म हुआ था। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन मां सरस्वती की आराधना करने से देवी लक्ष्मी और मां काली भी प्रसन्न होती हैं।
कब है बसंत पंचमी 2024?
पंचांग के अनुसार, माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 13 फरवरी को दोपहर 02.41 बजे से शुरू होगी। अगले दिन दोपहर 12.09 बजे तक रहेगी। उदया तिथि 14 जनवरी को है। इस लिए बसंत पंचमी का त्योहार 14 फरवरी को मनाया जाएगा।
बसंत पंचमी 2024 पूजा का शुभ मुहूर्त
बसंत पंचमी 2024 पर पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 07.01 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक रहेगा। पूजा के लिए 5 घंटे 35 मिनट का समय है।

More Stories
दिवाली से एक दिन पहले क्यों करते हैं हनुमान पूजा? इसकी 3 हैं बड़ी वजहें, भगवान शिव से भी है कनेक्शन
जब अपना ही भाई साथ छोड़कर आपके ही सामने बैठ जाए, चाणक्य नीति से जानें कैसे करें ऐसे हालात का सामना?
दिवाली की सफाई करते समय सबसे पहले साफ करें घर की ये 3 जगहें, मां लक्ष्मी के आगमन के खुलेंगे रास्ते!