इंदौर
हर साल 24 एकादशियां व्रत आते हैं। पौष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी 21 जनवरी को है। इस एकादशी को पुत्रदा एकादशी कहते है। यह तिथि भगवान विष्णु जी को समर्पित है। इस दिन श्रीहरि की विधिपूर्वक पूजा की जाती है। साथ ही उनके लिए व्रत रखा जाता है। इस व्रत से जातक को अपेक्षित फल मिलता है। जिन साधकों को संतान नहीं है। उन्हें व्रत के प्रभाव से पुत्र रत्न की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं पौष पुत्रदा एकादशी मुहूर्त और पूजा विधि।
पौष पुत्रदा एकादशी 2024 तिथि और मुहूर्त
पौष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 20 जनवरी को रात 7.26 बजे शुरू होगी। 21 जनवरी को रात्रि 7.26 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के कारण पौष पुत्रदा एकादशी 21 जनवरी को मनाई जाएगी। व्रत का कारण 22 जनवरी को कर सकते हैं।
पौष पुत्रदा एकादशी 2024 पूजा विधि
ब्रह्म मुहूर्त में उठकर भगवान विष्णु का स्मरण करें। स्नान करने के बाद पीले रंग का वस्त्र धारण करना चाहिए। सूर्य देव को जल अर्पित करें। इसके बाद भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें। पीले फूल, फल और मिठाई अर्पित करें। विष्णु चालीसा का पाठ करें। आखिरी में आरती करें। सुख-समृद्धि और संता प्राप्ति के लिए प्रार्थना करें।

More Stories
दिवाली से एक दिन पहले क्यों करते हैं हनुमान पूजा? इसकी 3 हैं बड़ी वजहें, भगवान शिव से भी है कनेक्शन
जब अपना ही भाई साथ छोड़कर आपके ही सामने बैठ जाए, चाणक्य नीति से जानें कैसे करें ऐसे हालात का सामना?
दिवाली की सफाई करते समय सबसे पहले साफ करें घर की ये 3 जगहें, मां लक्ष्मी के आगमन के खुलेंगे रास्ते!