अनूपपुर
विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जनपद पंचायत जैतहरी के ग्राम पंचायत डोंगराटोला में कार्यक्रम आयोजित किया गया। आईईसी वैन द्वारा केन्द्रीय लोक कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। इस अवसर पर शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही आवेदन ग्राह्य किए गए। इस अवसर पर ग्राम पंचायत डोंगराटोला की सरपंच श्रीमती नगमतिया बाई, उप सरपंच श्री नंद किशोर तथा सामाजिक कार्यकर्ता श्री जितेन्द्र सोनी, श्री राकेश गुप्ता तथा स्थानीय जनप्रतिनिधिगण व ग्रामीणजन उपस्थित थे।
इस अवसर पर हितग्रहियों को हितलाभ का वितरण किया गया तथा क्विज प्रतियोगिता विजेता को पुरस्कार वितरित किया गया।

More Stories
‘कहां गए राहुल गांधी?’ EVM हैकिंग के मुद्दे पर जेपी नड्डा ने कांग्रेस को घेरा
MP में पुलिस अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम, सात जिलों में बदले जाएंगे एसपी और डीआईजी
‘दंगों के खून से सने हैं अखिलेश-ममता के हाथ’, भोपाल में बोले जेपी नड्डा