कान्स फिल्म फेस्टिवल: उर्वशी रौतेला ने बिखेरा अपनी खूबसूरती का जादू, 'परी' बनकर पहुंचीं रेड कार्पेट पर
बॉलीवुड की ग्लैमर गर्ल उर्वशी रौतेला अपने बेमिसाल फैशन और स्टाइल स्टेटमेंट के लिए हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल के पहले ही दिन उर्वशी ने अपने जादुई लुक से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका अंदाज किसी फेयरी (परी) से कम नहीं लग रहा है।
सिल्वर गाउन में दिखा ग्लैमरस अंदाज
उर्वशी ने इस ग्रैंड इवेंट के लिए सिल्वर कलर का बेहद खूबसूरत बॉडी-फिटेड गाउन चुना। इस आउटफिट में वह काफी ग्रेसफुल और चमकती हुई नजर आईं। उनका यह लुक पूरी तरह से 'फेयरी इंस्पायर्ड' था, जो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
यूनिक ज्वेलरी और परफेक्ट मेकअप
अपने लुक को मुकम्मल बनाने के लिए उर्वशी ने ड्रेस से मैचिंग सिल्वर ज्वेलरी कैरी की। उनके हाथ में मौजूद खास स्टाइल का पर्स और सिर पर सजा 'क्राउन स्टाइल' हेयर एक्सेसरीज उनके लुक को और भी रॉयल बना रहा था। मेकअप की बात करें तो उन्होंने सिल्वर आईमेकअप और हाई बन के साथ अपने पूरे गेटअप को एक परफेक्ट फिनिश दिया।
वर्क फ्रंट पर क्या है खास?
कान्स में अपनी चमक बिखेरने के बाद उर्वशी जल्द ही पर्दे पर भी धमाल मचाने वाली हैं। वह बहुत जल्द चर्चित वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' में एक अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी।

More Stories
दशहरा वाले बयान पर रणबीर कपूर की सफाई, माफी मांगकर विवाद शांत करने की कोशिश
मेगा बजट फिल्म ‘रामायण’ की डिजिटल रिलीज को लेकर उत्सुकता, ऑनलाइन देखने के लिए खर्च की तैयारी
रणबीर की ‘रामायण’ के लिए दर्शकों में जबरदस्त क्रेज, सबसे महंगी टिकट की कीमत जानकर होंगे हैरान