नई दिल्ली। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू का एक वीडियो सामने आया है, इसमें दोनों नेता हंसी-मजाक करते और हाथ मिलाते दिख रहे हैं। वीडियो में रिजिजू मजाकिया अंदाज में कहते हैं, थोड़ा डर गया मैं…. इस दौरान राहुल गांधी के साथ कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला और उदित राज भी मौजूद थे।
यह मुलाकात तब हुई जब दोनों नेता संसद में डॉ. बी.आर. अंबेडकर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। श्रद्धांजलि के बाद राहुल गांधी ने कहा, अंबेडकर जी एक आदर्श पुरुष हैं। उन्होंने हमें संविधान दिया।
बता दें कि देशभर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। अंबेडकर ने भारतीय संविधान की रचना कर देश को लोकतंत्र की मजबूत नींव दी. वह सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के प्रबल समर्थक थे। अंबेडकर के विचार आज भी प्रासंगिक हैं, खासकर जब हम संविधान की मूल भावना- समान अधिकार और स्वतंत्रता को सुरक्षित रखने की बात करते हैं। उनकी विरासत हमें यह याद दिलाती है कि भारत की ताकत उसकी विविधता और लोकतांत्रिक मूल्यों में है।

More Stories
फडणवीस के घर देर रात हुई अहम बैठक, NCP के दोनों धड़ों की मौजूदगी से बढ़ी हलचल
सचिन पायलट बोले- CM की दौड़ से ज्यादा जनता के मुद्दे अहम, पंचायत चुनाव पर सरकार को घेरा
‘आपका उद्देश्य पूरा हुआ’—सोनम वांगचुक के मुद्दे पर महुआ का तीखा हमला