भोपाल
सिवनी में गुरुवार रात को प्रधान आरक्षक राकेश ठाकुर की गोली मारकर हत्या करने वाले फरार एक बदमाश की तलाश में पुलिस ने दो टीम बनाई गई। इस टीम ने मंडला सहित अन्य क्षेत्रों में जाकर छापेमारी की है, लेकिन अब तक आरोपी का पता नहीं चल सका है। वहीं इस वारदात में शामिल गिरफ्तार हुए तीन आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि उनकी गैंग इंटर स्टेट है, जो मध्यप्रदेश के अलावा अन्य राज्यों में भी वारदात कर चुकी है।
पकड़े गए तीनों बदमाश इतने शातिर हैं कि पुलिस को बार-बार गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस को पता चला है कि इन गैंग ने राजस्थान, महाराष्टÑ, उत्तर प्रदेश में भी वारदातों को अंजाम दिया है। एसपी राकेश कुमार सिंह इन स्टेट की पुलिस से संपर्क कर रहे हैं। गौरतलब है कि सिवनी जिले के डूंडासिवनी थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक राकेश ठाकुर के साथ पुलिस की टीम चोरी के आरोपियों को पकडने के लिए गई थी। इस टीम पर बदमाशों ने गोली चला दी। गोली राकेश ठाकुर के सीने में लगी। इस घटना के बाद भी पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया और एक आरोपी भाग गया था।

More Stories
शराब तस्करी रोकने गए टीआई की जान गई, देवास में आरोपियों की करतूत से हड़कंप
टीही-धार रेल ट्रैक पर दौड़ेगा इलेक्ट्रिक इंजन, 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पर होगा परीक्षण
लाड़ली बहना योजना की अगली किस्त का इंतजार जल्द होगा खत्म, नवंबर में मिल सकते हैं ₹1500