जम्मू: जम्मू-कश्मीर के संवेदनशील और दुर्गम इलाकों में आतंकवाद विरोधी अभियानों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों को आधुनिक साजो-सामान उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी कड़ी में, गृह मंत्रालय ने विशेष शीतकालीन कपड़े (विंटर गियर) और आधुनिक उपकरण खरीदने के लिए 4.54 करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की है।
यह कदम उच्च पर्वतीय तथा दुर्गम क्षेत्रों में तैनात सुरक्षा बलों की operational efficiency (परिचालन दक्षता) और उनकी व्यक्तिगत सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है, ताकि कड़ाके की ठंड और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बीच जवान पूरी मुस्तैदी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें।

More Stories
तिरंगा यात्रा से वापसी के दौरान बड़ा हादसा, बस पलटने से 28 घायल
गुजरात सचिवालय में आग से हड़कंप, बेसमेंट का रिकॉर्ड रूम हुआ राख
विधानसभा के बाहर छात्रों का हंगामा, वाटर कैनन पर डांस; बैरिकेडिंग पर चढ़े प्रदर्शनकारी