कवर्धा
कबीरधाम जिले में दुखद घटना घटी है. तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई है. देर शाम जब बच्चे अपने घर नहीं लौटे तो उनकी खोजबीन शुरू की गई. इस दौरान दोनों का शव तालाब में बरामद हुआ. मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. यह मामला दशरंगपुर चौकी का है.
जानकारी के अनुसार, दशरंगपुर गांव में गुरुवार की शाम दो बच्चे तालाब नहाने गए थे. इस दौरान अधिक गहराई में जाने से दोनों की मौत हो गई. देर शाम दोनों बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की. तभी पास के तालाब किनारे दोनों बच्चों के कपड़े रखे हुए मिले. वहीं घटना की सूचना पुलिस को दी गई. जिसके बाद तालाब में देर रात खोजबीन शुरू की गई तो तालाब से दोनों बच्चों का शव बरामद हुआ. इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. दोनों मृत बच्चों का नाम रितेश साहू और दुरगेद्र चंद्रकार उम्र करीब 12 वर्ष है.

More Stories
पीडिया में 21 साल बाद गूंजी स्कूल की घंटी, 539 बच्चों के जीवन में लौटी शिक्षा की नई उम्मीद
केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर किया आत्मीय स्वागत, न्योता भोज में साथ में किया भोजन
ज्वेलर को नकली मंगलसूत्र थमाकर ₹40 हजार की ठगी, पुलिस ने आरोपियों को दबोचा