तखतपुर
बिलासपुर जिले के तखतपुर में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. एक तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार व्यवसायी को रौंद दिया. हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद हाईवा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. युवक की मौत की खबर लगते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. वहीं घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
यह घटना तखतपुर नगर के मंडी चौक के पास की है. बाइक सवार युवक सब्जी-भाजी बेचने के लिए बाजार जा रहा था. इस दौरान हाईवा चालक लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते बाइक सवार युवक को अपने चपेट में ले लिया. पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है.

More Stories
फर्जी लोन मामले में किसानों का हंगामा, कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर ठगी करने वाली महिला गिरफ्तार, 7 लोग बने शिकार
दुर्ग पुलिस का बड़ा एक्शन, साइबर ठगों को खाते मुहैया कराने वाले 23 लोग दबोचे गए