घर में सुख-शांति और सौभाग्य लाती हैं वास्तु की ये 5 तस्वीरें, सही दिशा में लगाने से चमक जाएगी किस्मत

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में लगी तस्वीरें केवल सजावट का हिस्सा नहीं होतीं, बल्कि वे सकारात्मक या नकारात्मक ऊर्जा को भी प्रभावित करती हैं. मान्यता है कि सही दिशा और शुभ प्रतीकों वाली तस्वीरें घर में सुख, शांति, समृद्धि और सौभाग्य का वातावरण बनाने में सहायक होती हैं. यही वजह है कि वास्तु में कुछ विशेष चित्रों को बेहद शुभ माना गया है. इनमें सात घोड़ों की दौड़ती हुई तस्वीर, बहते झरने का चित्र, भगवान गणेश की तस्वीर, पहाड़ों का मनमोहक दृश्य और मोर की तस्वीर प्रमुख हैं. माना जाता है कि इन तस्वीरों को वास्तु के अनुसार उचित स्थान पर लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और परिवार में खुशहाली बनी रहती है. आइए जानते हैं इन 5 शुभ तस्वीरों का वास्तु शास्त्र में क्या महत्व बताया गया है.

सात घोड़ों की तस्वीर
वास्तु शास्त्र में सात घोड़ों की तस्वीर को सफलता, समृद्धि और पॉजिटिव एनर्जी से जोड़ा जाता है. तस्वीर में सात सफेद घोड़े पानी या रेत पर दौड़ते दिखाई देते हैं. इस तस्वीर को घर या ऑफिस के पूर्व या दक्षिण दिशा में लगाना बहुत शुभ माना जाता है. ध्यान रखें कि तस्वीर में घोड़े बिना लगाम के, खुले आसमान या मैदान में दौड़ते हुए होने चाहिए. वास्तु में घोड़े गति, सफलता और शक्ति के प्रतीक हैं और इस तरह की तस्वीर को टांगने से घर के सदस्यों के जीवन में संतुलन और सद्भाव के साथ-साथ शक्ति और दृढ़ संकल्प भी आता है.
झरने की तस्वीर
झरने की तस्वीर को सुखदायक माना जाता है और यह घर के सदस्यों को मानसिक शांति भी देती है. यह आपके जीवन को बेहतर बना सकती है और नई शुरुआत करने में मदद कर सकती है. इसमें धाराओं और झीलों से पानी बहता हुआ दिखाया गया है. यह तस्वीर बहती ऊर्जा का प्रतीक है और इसे घर की उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व की दीवार पर टांगा जा सकता है. इस तस्वीर को घर में हमेशा लिविंग रूम में लगाएं. भूलकर भी इस तस्वीर को बेडरूम, किचन या बाथरूम में नहीं लगानी चाहिए.

भगवान गणेश की तस्वीर
वास्तु शास्त्र में भगवान गणेश की तस्वीर को लगाना बहुत शुभ माना गया है. भगवान गणेश की तस्वीर सकारात्मक ऊर्जा लाती है और घर के सदस्यों के जीवन में चल रहे विघ्न और परेशानियां दूर हो जाते हैं. ज्यादातर लोग घर में गणेशजी की मूर्ति रखते हैं लेकिन तस्वीर को लगाना भी बहुत शुभ माना जाता है. भगवान गणेश की तस्वीर में उनकी सूंड हमेशा बाईं ओर झुकी होनी चाहिए. साथ ही गणेशजी का मुख हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए और दक्षिण दिशा में उनकी तस्वीर कभी ना लगाएं.

पहाड़ की तस्वीर
पहाड़ की तस्वीर ना केवल उन लोगों के लिए है जो ऊंचे इलाकों की प्रशंसा करते हैं, बल्कि उन लोगों के लिए भी है जो अपने जीवन में स्थिरता और सुरक्षा लाना चाहते हैं. यह दीवारों पर भी सुंदर लगती है. इस तस्वीर को घर या ऑफिस की दक्षिण, दक्षिण-पश्चिम, उत्तर-पूर्व और पूर्व दिशाओं में रखा जा सकता है. पहाड़ की तस्वीर नौकरी, कारोबार, धन, सम्मान, सौभाग्य आदि शुभ चीजों में स्थिरता लाती है.
मोर की तस्वीर
वास्तु में मोरों की तस्वीर को घर पर लगाना शुभ बताया गया है. मोरों की तस्वीर लगाने से परिवार में चल रही टेंशन और कलह दूर होती है और वास्तु दोष भी खत्म होता है. वे जोड़े में या समूह में शानदार दिखते हैं और घर में सद्भाव को बढ़ावा देते हैं. इसे घर की उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में टांगें. घर में जहां सभी लोग बैठते हों, वहां यह तस्वीर जरूर लगाएं.