मुंबई
बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा निर्देशक मेघना गुलजार की फिल्म में काम करते नजर आ सकते हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा की वेबसीरीज इंडियन पुलिस फोर्स 19 जनवरी को रिलीज होगी। इसके 15 मार्च को फिल्म योद्धा प्रदर्शित होगी। बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ, मेघना गुलजार और मलयालम फिल्मों के निर्देशक जीतू जोसेफ की फिल्म में काम करते नजर आ सकते हैं।
इन दोनों ही फिल्मों की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है, इनकी शूटिंग अगले साल शुरू करने की योजना है। मेघना गुलजार के निर्देशन में बनने वाली फिल्म एक भयावह सच्ची घटना पर आधारित है। वही जीतू जोसेफ के निर्देशन में बनने वाली फिल्म प्रवर्तन निदेशालय के एक बहादुर और तेज तर्रार अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है।

More Stories
रणबीर की ‘रामायण’ के लिए दर्शकों में जबरदस्त क्रेज, सबसे महंगी टिकट की कीमत जानकर होंगे हैरान
हर्षवर्धन राणे की नई फिल्म को लेकर चर्चा तेज, ‘पुलिस कंपनी’ में दिखेगी अंडरवर्ल्ड की दुनिया
दलेर मेहंदी विवाद पर आमने-सामने आए अलग-अलग विचार, अनुपम खेर और सोना महापात्रा की राय चर्चा में