नागपुर। बहुचर्चित शिवा शर्मा मौत केस में नागपुर जिला अदालत ने तीनों मुख्य आरोपियों – श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश को 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया है। अदालत से रिमांड मिलने के बाद लखनऊ पुलिस और उत्तर प्रदेश एसटीएफ (STF) की संयुक्त टीम तीनों आरोपियों को आगे की जांच और पूछताछ के लिए नागपुर से लखनऊ लेकर रवाना हो गई है।
नागपुर से तीनों आरोपी गिरफ्तार
नागपुर पुलिस के सहयोग से यूपी पुलिस और एसटीएफ की टीम ने मंगलवार को तीनों आरोपियों को नागपुर से धर दबोचा। पुलिस से बचने के लिए फरार चल रहे इन तीनों आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
नेपाल भागने और छिपने की साजिश
कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड मामले में उसकी लिव-इन-पार्टनर श्रद्धा दुबे को ही मुख्य आरोपी माना जा रहा है। वारदात के बाद श्रद्धा अपनी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश के साथ बहराइच के रूपईडीहा बॉर्डर के रास्ते नेपाल फरार हो गई थी। पुलिस से बचने के लिए आरोपी पिछले 11 दिनों तक लगातार अपने ठिकाने बदलते रहे और छोटे-छोटे होटलों में शरण लेते रहे।
25 अक्टूबर तक ट्रांजिट रिमांड पर पुलिस पूछताछ
अदालत ने तीनों आरोपियों को 25 अक्टूबर तक के लिए ट्रांजिट रिमांड पर सौंपा है। लखनऊ ले जाकर पुलिस और एसटीएफ की टीम तीनों से कड़ाई से पूछताछ करेगी, ताकि हत्याकांड से जुड़े सभी पहलुओं और साक्ष्यों की पूरी जानकारी जुटाई जा सके।

More Stories
प्रदूषण बढ़ते ही दिल्ली-NCR में एक्शन, GRAP-1 लागू; निर्माण कार्य से लेकर कचरा जलाने तक पर नजर
बंगलूरू में निर्माणाधीन बिल्डिंग में ब्लास्ट, दो लोग घायल
अमित शाह : यशस्वी प्रधानमंत्री के विश्वसनीय सलाहकार