कुचामन। राजस्थान में जारी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बीच एक दुखद खबर सामने आई है। डीडवाना-कुचामन जिले के नावां पंचायत समिति क्षेत्र के वार्ड 19 महाराजपुरा से भाजपा प्रत्याशी हीराराम बाज्या का आकस्मिक निधन हो गया है। शनिवार सुबह खेत में काम करते समय अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई, जिससे स्थानीय राजनीतिक हलकों और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है। इस दुखद घटना के बाद अब इस वार्ड से मुकाबला मुख्य रूप से कांग्रेस प्रत्याशी कनुप्रिया और आरएलपी के चैनाराम के बीच केंद्रित हो गया है।
चुनाव प्रक्रिया पर नहीं पड़ेगा कोई असर
निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार, प्रत्याशी के निधन के बावजूद मतदान की प्रक्रिया पर कोई असर नहीं पड़ेगा और चुनाव पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत ही संपन्न कराए जाएंगे। नियमों के मुताबिक, यदि मैदान में केवल एक ही उम्मीदवार शेष रहता तो चुनाव स्थगित किया जा सकता था, लेकिन दो अन्य प्रत्याशियों के मैदान में होने के कारण चुनावी प्रक्रिया बिना किसी बाधा के जारी रहेगी। नावां पंचायत समिति के लिए तीसरे चरण के तहत 3 नवंबर को वोट डाले जाएंगे।
बाड़मेर में भी सामने आया था ऐसा ही मामला
उल्लेखनीय है कि इससे पहले बाड़मेर जिले की मांगता पंचायत समिति के वार्ड 8 से भी ऐसी ही एक घटना सामने आई थी। वहां 21 अक्टूबर को मतदान से ठीक एक दिन पहले कांग्रेस उम्मीदवार मोहनलाल का शव खेत में पाया गया था। उस मामले में भी परि

More Stories
एक्टिवा को लेकर हुआ विवाद बना हत्या की वजह, अमृतसर में युवक की गोली मारकर हत्या
चारा घोटाले में बड़ा अपडेट, 25 साल से फरार आरोपी की गिरफ्तारी के पीछे CBI की क्या रणनीति रही?
राजस्थान चुनाव में बवाल, भीलवाड़ा में हंगामा तो कोटा-पाली में वोटिंग का बहिष्कार