लद्दाख: केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख के दुरबुक में सैन्य काफिले के एक वाहन पर विशाल चट्टान गिर जाने से उसमें सवार एक लेफ्टिनेंट कर्नल और एक जवान की मौत हो गई, जबकि मेजर रैंक के दो अधिकारी और एक कैप्टन गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान लेफ्टिनेंट कर्नल भानु प्रताप सिंह और लांस दफादार दलजीत सिंह के रूप में हुई है। घायलों में मेजर मयंक शुभम, मेजर अमित दीक्षित और कैप्टन गौरव शामिल हैं।
अधिकारियों ने आगे बताया कि यह घटना सुबह लगभग साढ़े 11 बजे हुई। भारतीय सेना की फायर एंड फ्यूरी काप्र्स ने एक्स पर पोस्ट करते हुए हादसे की पुष्टि की।

More Stories
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा टला, जलती बस से सभी 47 श्रद्धालु सुरक्षित निकाले गए
पुरी रथयात्रा में बड़ा हादसा, भगदड़ के बाद दो श्रद्धालुओं की मौत से मचा हड़कंप
CBI ट्रैप में फंसे केंद्रीय PSU के मैनेजिंग डायरेक्टर, ₹15 लाख की रिश्वत मांगने का आरोप