गाजियाबाद.
जिले के सभी राशन कार्ड उपभोक्ताओं को 30 जून तक राशन कार्ड की केवाईसी करवानी होगी। केवाईसी नही करवाने वाले उपभोक्ताओं का राशन कार्ड निरस्त करने की योजना बनाई जा रही है। सरकारी राशन विक्रेताओं की दुकानों पर ईपॉस मशीन के माध्यम से राशन वितरण के अंतिम दो दिनों में उपभोक्ताओं की केवाईसी की जाएगी। राशन कार्ड में शामिल प्रत्येक सदस्य को राशन विक्रेता के पास जाकर इ पाश मशीन में अंगूठा लगाना होगा। राशन कार्ड में शामिल प्रत्येक सदस्य की पहचान के लिए केवाईसी करवाई जा रही है।

More Stories
धर्मेंद्र प्रधान के मंत्रालय में बदलाव की चर्चा, निर्मला सीतारमण का नाम सुर्खियों में
रात/सुबह भूकंप के झटकों से दहला उत्तर भारत, लोग खुले मैदानों में पहुंचे
राम मंदिर ट्रस्ट को SIT की क्लीन चिट? रिपोर्ट से बढ़ी चर्चा