गाजियाबाद.
जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने उपभोक्ता अदालत का आयोजन किया। इसमें कुल 21 मामले सुनवाई के लिए आए। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष प्रवीण कुमार जैन ने पांच मामलों का निस्तारण कर दिया। पांच मामलों के निस्तारण में 2.93 लाख का समझौता हुआ। हरेंद्र कुमार गौतम और एक्साइड इंडस्ट्रीज के बीच 30 हजार, शलेक चंद और फोनिक्स स्पीच के बीच 11 हजार, घनश्याम और टाटा एआईजी के बीच 82,150, आशीष गुप्ता और मिग्सन कंपनी के बीच 1.70 लाख का समझौता हुआ और मंजू व जीडीए के बीच मामले को समाप्त कर दिया गया।

More Stories
धर्मेंद्र प्रधान के मंत्रालय में बदलाव की चर्चा, निर्मला सीतारमण का नाम सुर्खियों में
रात/सुबह भूकंप के झटकों से दहला उत्तर भारत, लोग खुले मैदानों में पहुंचे
राम मंदिर ट्रस्ट को SIT की क्लीन चिट? रिपोर्ट से बढ़ी चर्चा