रियाद: सऊदी अरब की राजधानी रियाद के मूसा सनैया क्षेत्र में स्थित एक सोफा कारखाने में भीषण आग लगने से 16 बांग्लादेशी नागरिकों की दर्दनाक मौत हो गई है। सोमवार को बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने इस भीषण हादसे की औपचारिक रूप से पुष्टि की और इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले नागरिकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
सोफा फैक्ट्री में भीषण आग का तांडव
मीडिया रिपोर्ट्स और आधिकारिक विवरण के अनुसार, यह हादसा स्थानीय समयानुसार रविवार दोपहर लगभग 3:30 बजे रियाद के खोरदम इलाके में स्थित एक सोफा निर्माण कारखाने में हुआ। देखते ही देखते आग इतनी भयंकर हो गई कि उसने पूरे कारखाने को अपनी चपेट में ले लिया और अंदर काम कर रहे लोग इसकी आगोश में आ गए।
विदेश मंत्रालय की संवेदनाएं और समर्थन का आश्वासन
घटना के तुरंत बाद बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान जारी कर इस अपूरणीय क्षति पर गहरा दुख जताया। मंत्रालय ने कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार मृतकों के शोक संतप्त परिवारों के साथ पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ खड़ी है तथा उन्हें हरसंभव सहायता का पूरा आश्वासन दिया गया है।

More Stories
सोने की खदानें नहीं, फिर भी गोल्ड एक्सपोर्ट में स्विट्जरलैंड का दबदबा
इंडोनेशिया में सरकार के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन, राष्ट्रपति प्रबोवो की नीतियां निशाने पर
मृत तारे के आसपास क्या हो रहा है? चट्टानी ग्रहों को निगलने के मिले संकेत