भोपाल, 8 अगस्त। रेल यात्रियों की सुविधा एवं बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 12198/12197 ग्वालियर–भोपाल इंटरसिटी एक्सप्रेस तथा 11801/11802 ग्वालियर–प्रयागराज एक्सप्रेस की कोच संरचना में 2 अतिरिक्त सामान्य श्रेणी कोचों को स्थायी रूप से जोड़े गए है। इस कोच वृद्धि के बाद इन गाड़ियों में अब कुल 21 ICF कोच हो गये है , जिसमें सामान्य श्रेणी कोचों की संख्या 15 हो गयी है। इस परिवर्तन से अधिकाधिक यात्रियों को लाभ मिल रहा है एवं यात्रा अनुभव अधिक सहज हो गया है|
रेल प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि वे इस सुविधा का लाभ उठाएं और यात्रा से पूर्व गाड़ियों की समय-सारिणी एवं ठहराव की जानकारी के लिए अधिकृत स्रोतों जैसे रेल मदद 139 या NTES ऐप का उपयोग करें।

More Stories
राज्य शिक्षा केंद्र ने 5वीं व 8वीं की पुन: परीक्षा के परिणाम किए घोषित
स्वास्थ्य संस्थाओं में गुणवत्तायुक्त दवाओं की समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित की जाए: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
नवनियुक्त इंजीनियरों को आधुनिक तकनीकों और पॉवर प्लांट निर्माण का मिला प्रशिक्षण