मुंबई
बॉलीवुड की तरह साउथ की फिल्म इंडस्ट्री से भी स्टारकिड्स के अपनी विरासत को आगे बढ़ाने की परंपरा रही है। साउथ के मशहूर स्टार नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य भी एक अर्से से फिल्मों में काम कर रहे हैं। आमिर खान के साथ नागा ने बॉलीवुड डेब्यू भी किया। अब उन्होंने वेब सीरीज डेब्यू किया है। उनकी ‘धूथा’ अमेजॉन प्राइम पर आई है।
यह थ्रिलर बेस्ड सीरीज है। नागा चैतन्य इसमें पत्रकार के रोल में हैं। नागा से साउथ में मौजूदा ट्रेंड और उनकी जर्नी पर बातें हुईं। मैं जब12वीं पास कर चुका था, तब तक मुझे एक्टिंग का कीड़ा काट चुका था। मैं फिर हैदराबाद मूव कर गया, क्योंकि तेलुगू इंडस्ट्री वहीं से आॅपरेट होती है। यहां काफी समय दिया। कई ऐड्स किए। फिर एक्टिंग स्कूल भी गया। फिर जब 17 से 18 साल का हो गया। फिर पूरी तरह इसी का हो गया।

More Stories
रणबीर की ‘रामायण’ के लिए दर्शकों में जबरदस्त क्रेज, सबसे महंगी टिकट की कीमत जानकर होंगे हैरान
हर्षवर्धन राणे की नई फिल्म को लेकर चर्चा तेज, ‘पुलिस कंपनी’ में दिखेगी अंडरवर्ल्ड की दुनिया
दलेर मेहंदी विवाद पर आमने-सामने आए अलग-अलग विचार, अनुपम खेर और सोना महापात्रा की राय चर्चा में