रायपुर
श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने शिवरीनारायण स्थित भगवान नर नारायण मंदिर में किया दर्शन। मुख्यमंत्री ने भगवान नर नारायण की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इस मौके पर छत्तीसगढ़ प्रभारी श्री ओम माथुर, गौसेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष महंत श्री रामसुंदर दास, सांसद श्री गुहाराम अजगले, जनप्रतिनिधि श्री गुलाब सिंह चंदेल, कलेक्टर आकाश छिकारा, एसपी श्री विजय अग्रवाल उपस्थित रहे।
श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर शिवरीनारायण मंदिर में आकर्षक साज-सज्जा की गई है। मंदिर को फूल मालाओं, रंग बिरंगी लाइट्स से सजाया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय इस दौरान मठ मंदिर भी पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने गौ माता को चारा खिलाया और उनका आशीर्वाद लिया।

More Stories
सुबह-सुबह मंत्री गजेंद्र यादव के आवास पहुंचे D.Ed अभ्यर्थी, पुलिस से हुई कहासुनी
छत्तीसगढ़ के खैरा गांव की गूंज फिजी तक पहुंची, 141 घरों को मिल रही मुफ्त सौर बिजली
खैरागढ़ में निःशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन, 60 मरीजों ने कराया पंजीयन