नई दिल्ली
Instagram यूजर्स के लिए एक बड़ी खबर है। Instagram ने साल 2016 में स्टोरीज फीचर लॉन्च किया था और उसके बाद इसमें कई तरह के बदलाव किए गए। स्टोरीज 24 घंटे बाद खत्म हो जाती हैं।
अब इंस्टाग्राम में एक नया फीचर आने वाला है। इस फीचर के आने के बाद यूजर्स अपनी स्टोरीज में दूसरे यूजर्स की प्रोफाइल को शेयर कर सकेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इंस्टाग्राम स्टोरीज काफी हिट फीचर है। 2019 में इसके यूजर्स की संख्या 50 करोड़ के आंकड़े को पार चुकी थी।
नए फीचर की फिलहाल टेस्टिंग हो रही है और इसकी जानकारी डेवलपर (@alex193a) ने X पर दी है। यह फीचर मौजूदा “Add to Story” फीचर की तरह ही कम करेगा। इस फीचर का फायदा यह होगा कि लोगों के फॉलोअर्स बढ़ेंगे।
नए फीचर का एक स्क्रीनशॉट भी सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि एक स्टोरीज में व्यू प्रोफाइल दिख रहा है। स्टोरीज में प्रोफाइल शेयर भी 24 घंटे के लिए ही होगा।
बता दें कि Instagram ने हाल ही में रील्स के लिए नया फीचर पेश किया है जिसके बाद यूजर्स अपनी रील्स में किसी गाने की लिरिक्स को दिखा सकेंगे। इसके अलावा कंपनी ने कई सारे एडिटिंग टूल भी पेश किए हैं।

More Stories
Samsung Galaxy S26 Ultra हुआ सस्ता, रक्षाबंधन से पहले मिल रहा बड़ा प्राइस कट
Vivo का नया 5G स्मार्टफोन हुआ पेश, 7,050mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले है खासियत
अपना चार्जर किसी को देने से पहले जान लें ये जरूरी बात, वरना हो सकता है नुकसान