भोपाल
ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि मध्य एवं पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा "प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान" (प्रधानमंत्री जनमन योजना) आरडीएसएस के तहत जनजातीय बहुल जिलों में अब तक 11 हजार 826 घरों को रोशन किया गया है। गौरतलब है कि योजना में ग्वालियर, विदिशा, अशोकनगर, श्योपुर, दतिया, गुना, शिवपुरी, रायसेन, भिण्ड, अनूपपुर, बालाघाट, छिंदवाड़ा, डिंडोरी, मंडला, नरसिंहपुर, शहडोल, सीधी, कटनी, जबलपुर, उमरिया और सिंगरौली जिले शामिल हैं। इस योजना में जनजातीय बहुल गावों एवं मजरा-टोलों को ऊर्जीकृत किया जा रहा है।

More Stories
हिंदू राष्ट्र के संदेश के साथ 500 KM की यात्रा, बाबा बागेश्वर ने किया ऐलान
बालाघाट में गर्भवती महिला से थाने में कथित मारपीट, चार पुलिसकर्मियों पर FIR
सस्ती बिजली और बेहतर सप्लाई की मांग, MP के उद्योग संगठनों ने दिए सुझाव