बैगन का चोखा भारतीय रसोई में बनने वाली एक पारंपरिक और स्वादिष्ट डिश है। इसे खासतौर पर उत्तर भारत और बिहार में पसंद किया जाता है। बैगन का चोखा बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और इसे आप रोटी, पराठा या चावल के साथ परोस सकते हैं। आइए जानते हैं चार लोगों के लिए इसे बनाने की आसान रेसिपी।
सामग्री :
टमाटर- 2
ताजा और बड़ा बैंगन- 2
हरी मिर्च- स्वादानुसार बारीक कटी हुई
प्याज- 2 बारीक कटा हुआ
लहसुन- 4-5 कलियां
हरा धनिया- बारीक कटा हुआ
सरसों तेल- 1 tsp
नमक- स्वादानुसार
नींबू का रस- 1 tsp
विधि :
बैंगन का चोखा बनाने के लिए सबसे पहले बैंगन और टमाटर को धो कर भून लें।
भुने हुए बैंगन और टमाटर का छिलका उतारकर गूदे को एक बर्तन में निकाल लें।
इन्हें अच्छे से मैश कर लें।
अब कटे हुए प्याज, हरी मिर्च, लहसुन और हरा धनिया डालें।
सरसों का तेल, नमक और नींबू का रस डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
इसमें एक चम्मच सरसों का तेल मिलाएं।
बैंगन का चोखा तैयार है। इसे गरमागरम रोटी, पराठा या चावल के साथ परोसें।

More Stories
स्वस्थ शरीर के लिए करें अंकुरित काले चनों का सेवन
शुगरफ्री मिठाई से कम रहता है डायबिटीज का खतरा
इस प्रकार ठीक होगी भूलने की बीमारी