इंदौर
मकर संक्रांति दूसरी बार 15 जनवरी को मनाया जाएगा। सूर्य का मकर राशि में प्रवेश सुबह 09 बजकर 23 मिनट पर होगा। सूर्यदेव के मकर राशि में आने पर मकर संक्रांति मनाई जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पौष माह शुक्ल पक्ष और शतभिषा नक्षत्र के चलते पुण्यकाल शुरू हो जाएगा। यह शाम 5 बजकर 23 मिनट तक रहेगा।
स्नान और दान करना श्रेष्ठ
मकर संक्रांति के दिन स्नान, दान और पूजा करना श्रेष्ठ रहता है। मकर संक्रांति 2024 का वाहन घोड़ा और उप वाहन शेर है। दोनों ही रफ्तार के प्रतीक है।
दक्षिण दिशा से होगा मकर संक्रांति का आगमन
मकर संक्रांति 2024 का आगमन दक्षिण दिशा से और गमन उत्तर दिशा से होगा। इसका परिणाम होगा कि शेयर मार्केट में उठाव दिखाई देगा। गेंहू के उत्पादन में वृद्धि होगी। दुध और इससे बनने वाली वस्तुओं का उत्पादन और मांग बढ़ेगी।
12 राशियों के लिए कैसी रहेगी मकर संक्रांति
मेष, मिथुन, सिंह, तुला, वृश्चिक, धनु और कुंभ राशि के जातकों के लिए मकर संक्रांति शुभ रहेगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। सूर्य की कृपा से धन लाभ होगा और कारोबारी में उन्नति होगी। वहीं, रुके काम पूरे होंगे। वृष, कर्क, कन्या, मकर और मीन राशियों के लिए मकर संक्रांति अच्छी नहीं रहेगी। शारीरिक कष्ट और तनाव बढ़ेगा।

More Stories
राजसी सवारी में निकले बाबा महाकाल, 6 स्वरूपों में दिए दर्शन; ड्रोन से हुई पुष्पवर्षा, मुस्लिम समाज ने फूल बरसाकर किया स्वागत
मंत्री हो या गवर्नर, कैंची धाम में खत्म हो जाता था रसूख! अहंकार तोड़ने के लिए बाबा ने राज्यपाल को सिखाया था सबक,
हरतालिका तीज के व्रत में ना करें ये गलती, देवघर के ज्योतिषाचार्य ने बताया नियम, जानें पूजा की तारीख