रायपुर
लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ भाजपा में बड़ा फेरबदल हुआ है। पार्टी ने एक साथ चार जिलों के जिलाध्यक्षों को बदल दिया है। इनमें रायपुर ग्रामीण, भिलाई, बालोद और धमतरी शामिल है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति के बाद महामंत्री केदार कश्यप ने आदेश जारी कर दिया है।
जारी आदेश के मुताबिक महेश वर्मा को भिलाई जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं पवन साहू को बालोद, प्रकाश बैस को धमतरी और श्याम नारंग को रायपुर ग्रामीण की कमान मिली है।

More Stories
इस दिवाली छाया देसी अंदाज, रायपुर में हाथ से बने होम डेकोर की बढ़ी डिमांड
गढ़चिरौली के जंगल में मिला नक्सलियों का विस्फोटक, पुलिस ने किया बरामद
250 करोड़ की जमीन को लेकर बड़ा कदम, मिशनरी अस्पताल से हुआ कब्जा मुक्त