गाजीपुर
यूपी के गाजीपुर में बड़ा हादसा हुआ है। बस पर हाईटेंशन तार गिरने से आग लग गई। इससे कई जिंदा जल गए। अपुष्ठ खबरों के अनुसार 25 लोग हादसे का शिकार हो गए हैं। अब तक छह लोगों के मारने की बातें अधिकारी कर रहे हैं। बस शादी समारोह से लौट रही थी। हादसा मरदह में हुआ है। मौके पर जिले के डीएम और एशपी समेत कई अधिकारी पहुंचे हैं। बस मऊ के कोपागंज से बरात लेकर मरदह के महाहर धाम पर आ रही थी। इस दौरान कच्चे रास्ते से आ रही थी बस के साथ हादसा हो गया। बस में 35 से अधिक लोग सवार थे।
सीएम योगी ने हादसे पर दुख जताया है। अधिकारियों को राहत औऱ बचाव कार्य तेजी से करने का निर्देश दिया है। झुलसे लोगों को अस्पतालों में भेजा जा रहा है। कई लोगों को मऊ के अस्पतालों में भी भेजा जा रहा है। हादसे के बाद हाईटेंशन तार और करंट के कारण लोग दूर से ही बस को जलता देखते रहे। बिजली विभाग को करंट बंद करने की जानकारी दी गई। करंट बंद होने की पुष्टि के बाद ही लोग बस के पास तक पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका।
वाराणसी के डीआईजी ओपी सिंह के अनुसार बारातियों से भरी बस हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हादसे का शिकार हुई है। मौके पर गाजीपुर के डीएम और एसपी मौके पर हैं और राहत कार्य में लगे हैं।घायलों को अस्पताल भेजा गया है। अभी तक पांच लोगों के मरने की सूचना है। घायलों की संख्या पता की जा रही है।
बताया जाता है मऊ के खिरिया काझा से बारात शादी के लिए गाजीपुर के मरदह में स्थित महाहर मंदिर जा रही थी। निर्माणाधीन कच्चे रास्ते से ही बस मंदिर के लिए निकली थी। इसी दौरान ऊपर से जा रहे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में बस आ गई। बस में तार सटते ही तेज चिंगारियां निकलने लगीं। अंदर मौजूद लोग चीखने चिल्लाने लगे। कुछ लोग कूद पड़े तो कुछ उसी में फंस गए। इससे पहले कि आसपास के लोग कुछ कर पाते बस में आग लग गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना अधिकारियों को दी।

More Stories
महिला अस्पताल में 100 सिजेरियन का लक्ष्य, निजी विशेषज्ञ भी किए अनुबंधित
वार्ड 62 के भाग संख्या 23 में 13 सितंबर को होगा पुनर्मतदान
न्यायिक अकादमी मामले में हाईकोर्ट सख्त, तीन शीर्ष अधिकारी हुए पेश, 30 नवंबर तक काम पूरा करने का आश्वासन