मुंबई
साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू नए साल का जश्न मनाने के लिए दुबई रवाना हो गए हैं, अपनी बीवी नम्रता शिरोडकर और बच्चों गौतम व सितारा के साथ। नम्रता ने सोशल मीडिया पर एयरपोर्ट से एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनके पति और बच्चे हंसते-खिलखिलाते नजर आ रहे हैं। उनकी ये फोटोज इंटरनेट पर छाई हुई है।
साल 2024 को सेलिब्रेट करने के लिए सिलेब्रिटी एकदम तैयार हैं। इस लिस्ट में महेश बाबू का नाम भी शामिल है। उनकी वाइफ और एक्ट्रेस नम्रता को पति और बच्चों के साथ हैदराबाद एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।
दुबई में महेश बाबू का शूट
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, महेश बाबू अपनी फैमिली के साथ दुबई गए हैं। वहां पर उनका एक कमर्शियल शूट है। हालांकि, शूट के बाद वो फैमिली संग वहां वेकेशन भी इंजॉय करेंगे।

More Stories
कम बजट, धीमी शुरुआत और फिर बंपर कमाई, ‘हनुमान अंश’ ने चौंकाया
जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे सितारे, राम चरण-उपासना और हेमा मालिनी ने ऐसे दी बधाई
असरानी की आखिरी फिल्म ‘हैवान’ से सामने आया खास सीन, अक्षय कुमार ने बयां किया अपना दर्द