मुंबई
साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर ‘वॉर 2’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं, उनके साथ ऋतिक रोशन भी फिल्म में धमाकेदार एक्शन करते दिखाई देंगे. फिल्म ने दर्शकों के बीच काफी उत्साह पैदा किया है और सभी मूवी की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब वॉर 2 के सेट से कुछ फोटोज लीक हुई है, जिसने सभी की एक्साइटमेंट को और भी बढ़ा दिया है. बता दें कि ऋतिक और एनटीआर ने कुछ हफ्ते पहले फिल्म की शूटिंग शुरू की थी और एक बार फिर एक्शन से भरपूर शेड्यूल के दौरान उनकी तस्वीरें लीक हो गईं.
लीक हुई तस्वीरों में ऋतिक हल्के नीले रंग की टर्टलनेक टी-शर्ट के साथ ब्लैक मिलिट्री गिलेट वेस्ट जैकेट पहने नजर आ रहे हैं. वहीं जूनियर एनटीआर ब्लैक टीशर्ट और मैचिंग ट्राउजर में स्टाइलिश लग रहे हैं. वॉर 2 अब तक की सबसे बड़ी एक्शन फिल्मों में से एक होने वाली है. जहां ऋतिक और साउथ स्टार के कई धांसू फाइट सीन होंगे, जो आपको हैरान कर देंगे. हाल ही में, जूनियर एनटीआर अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट, वॉर 2 की शूटिंग शुरू करने के लिए मुंबई पहुंचे थे.
‘वॉर 2’, वाईआरएफ के स्पाई यूनिवर्स का एक हिस्सा है, जिसका निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है और इसमें कियारा आडवाणी भी हैं. यह फिल्म हाई-ऑक्टेन स्टंट सीन्स के साथ एक बड़े बजट की एक्शन एडवेंचर फिल्म होने की उम्मीद है. पूरे देश में ऋतिक और जूनियर एनटीआर की लोकप्रियता के कारण इसे पूरे भारत में रिलीज किया जाएगा. अयान मुखर्जी ‘वॉर 2’ में पहली बार सलमान खान, शाहरुख खान और ऋतिक रोशन को एक साथ ला सकते हैं.

More Stories
दशहरा वाले बयान पर रणबीर कपूर की सफाई, माफी मांगकर विवाद शांत करने की कोशिश
मेगा बजट फिल्म ‘रामायण’ की डिजिटल रिलीज को लेकर उत्सुकता, ऑनलाइन देखने के लिए खर्च की तैयारी
रणबीर की ‘रामायण’ के लिए दर्शकों में जबरदस्त क्रेज, सबसे महंगी टिकट की कीमत जानकर होंगे हैरान